कुर्रियाकलां। मल्हपुर गांव में श्री रामचरितमानस के पांचवां अखंड पाठ का शुक्रवार की शाम को श्री गौरी-गणेश और नवग्रह पूजन से शुभारंभ हो गया। पंडित सत्यदेव दीक्षित ने विधिवत पूजन कराकर पाठ आरंभ कराया।
इससे पहले, चौथे अखंड पाठ का विश्राम होने पर आयोजक संत कुमार शुक्ला ने भगवान के विग्रह और श्रीराम दरबार की आरती उतारी। नया अखंड पाठ आरंभ होने पर राजीव दीक्षित, योगेश त्रिवेदी, अनमोल मिश्रा, अंजनी शुक्ल, रजनीश मिश्रा, हिमांशु अग्निहोत्री आदि ने मानस की चौपाइयां पढ़ीं। यह अखंड पाठ पूरे सावन माह जारी रहेगा। संवाद