फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर लगने से कंबाइन चालक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
धारा सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गुलरिया गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रक की टक्कर लगने से सड़क किनारे खड़े कंबाइन चालक पुवायां के दीयूरिया गंगसरा गांव निवासी बलवीर सिंह (24) की मौत हो गई। उनके पास खड़ा उनका साथी जसवंत घायल हो गया।
विज्ञापन

बलवीर के चाचा सतीश ने बताया कि वह कंबाइन चलाते थे। तीन दिन पूर्व बलवीर अपने साथी पकड़िया हकीमपुर गांव निवासी जसवंत के साथ रायबरेली गए थे। बृहस्पतिवार सुबह रायबरेली से कंबाइन लेकर घर लौट रहे थे। पेशाब लगने पर भतीजे ने लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में गुलरिया गांव के पास कंबाइन रोकी।
इस बीच पीछे से आए ट्रक की टक्कर लगने से भतीजा व उनका साथी जसवंत घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां बलवीर सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद जसवंत को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सतीश ने बताया कि भतीजा अविवाहित था। चार भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोरचरी पर बेटे के शव को देख कांती देवी बिलख पड़ीं। रिश्तेदारों ने कांती देवी को संभाला और सांत्वना दी। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना क्षेत्र लखीमपुर जिले का है।
-
संदिग्ध हालात में ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर ग्रामीण की मौत
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। हरदोई रोड पर थाने से थोड़ी दूरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास बुधवार रात हादसा हो गया। नौसिया गौटिया गांव निवासी धारा सिंह (45) की संदिग्ध हालात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिजनों के अनुसार, धारा सिंह बुधवार की सुबह पास के गांव हरिहरपुर निवासी छत्तर पाल की ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपना गन्ना तौलवाने हरदोई की लोनी शुगर मिल गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे वापसी में जैसे ही वे थाने के पास पहुंचे, तभी संदिग्ध हालात में धारा सिंह नीचे गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां उनकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। धारा की पत्नी मीरा देवी, उनके बेटे अनूप सिंह, अमन सिंह व बेटी निर्मला का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा कैसे हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।

धारा सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें