भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव परमाली में मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी प्रमोद को भी गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव परमाली निवासी रामविलास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 नवंबर को गांव के ही सौरभ, अनूप, प्रमोद व इंद्रजीत ने घर में घुसकर उनकी पत्नी राजबेटी के सिर पर लोहे की राॅड मार दी थी। 20 दिसंबर को उपचार के दौरान राजबेटी की मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चार दिनों तक अंतिम संस्कार नहीं किया था। बाद में पुलिस ने गांव के रहने वाले सौरभ, अनूप और इंद्रजीत को गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रमोद को भी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद