शाहजहांपुर। आरसी मिशन क्षेत्र में गांव चौड़ेरा में लालबाग चौराहा के पास बनी कॉलोनी में पक्की सड़क नहीं होने से जलभराव हो जाता है। समस्या के समाधान के लिए कॉलोनी के लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा।
बताया गया कि अवधेश गुप्ता के मकान से जयपाल के मकान तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। कच्ची गली होने की वजह से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ब्लॉक स्तर पर शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मोहल्ले वालों ने इंटरलॉकिंग रोड बनवाए जाने की मांग की है। इस दौरान सोनल रानी, रामू, विवेक, तुषार, रघुनंदन, अरविंद, कोमल, बीना रानी, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद