फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाईवुड फैक्ट्री में सफाई के दौरान निकला कोबरा

Sun, 05 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मीरानपुर कटरा
विज्ञापन
नाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सफाई कर रहे मजदूरों में मचा हड़कंप
विज्ञापन

काफी अरसे से बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री में निकले काले कोबरा (नाग) को देख वहां काम कर रहे मजदूर सहम गए। चर्चा होने पर नाग देवता को देखने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला बंगशान के रहने वाले विनोद गुप्ता की मोहल्ला बिल्लीगंज के निकट बरेली मार्ग पर शिवम् प्लाईवुड के नाम से फैक्ट्री चल रही थी। यह फैक्ट्री किन्हीं कारणों से पिछले काफी समय पहले बंद हो गई। रविवार को फैक्ट्री स्वामी ने उसके अंदर पड़े मलबे की सफाई कराए जाने को मजदूरों को काम पर लगा दिया। मजदूर सफाई कर ही रहे थे कि एक दीवार के पास काला कोबरा कुंडली मारे बैठा नजर आने पर मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूर काम छोड़ भाग खड़े हुए। धीरे-धीरे इसकी चर्चा होने पर वहां काफी मजमा लग गया। कुछ लोगों ने आस्था की नजर से देखते हुए नाग को मारने नहीं दिया। कई लोगों ने आस्था बतौर उसको दूध पिलाने की कोशिश की, लेकिन साफ काफी समय तक बैठा रहा। नाग जब नहीं हिला तब लोगों ने उसे लंबे बांस के सहारे उठाकर सुरक्षित जंगल में छुड़वा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें