फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज सुबह से छाएंगे बादल और दिन में चलेंगे पछुआ के तेज झोंके

Sat, 08 Mar 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बहादुरगंज बाजार में धूप से बचने की को​शिश करतीं महिलाएं। संवाद 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वायुदाब में गिरावट के कारण दिन और रात के मौसम में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रात में आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 10.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकली तो अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे और दिन में पछुआ के तेज थपेड़े चलने से मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वायुदाब सामान्य से सिर्फ दो अंक कम रहा। इस कारण हवा धीमी गति से चली और लोगों को केवल सूर्योदय के पहले तक थोड़ी ठंड महसूस हुई। बाद में सूरज की किरणें जैसे-जैसे तेज हुईं, वातावरण में तपिश बढ़ने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार दिन मे धूप के प्रभाव से वातावरण की नमी घट रही है। इसलिए दिन में आर्द्रता सामान्य से 20 प्रतिशत कम होकर 38 प्रतिशत रह गई। उनका कहना है कि वाष्प में बदल रही हवा में घुली नमी अगले दिन सुबह धुंध में बदलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सुबह के वक्त सर्दी महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि वायुदाब में शाम के वक्त भारी कमी के कारण शनिवार को सुबह बादल छाने से मौसम में बदलाव प्रतीत होगा, लेकिन तेज हवा चलने से दोपहर तक बादल छटने से बारिश होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें