फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर फिर रुका सड़क का निर्माण

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी साइड रोड। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से नामित कार्यदायी संस्था आरसीएल कंपनी ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर बरेली की ओर प्रस्तावित ओवरब्रिज की दक्षिण दिशा में करीब पांच सौ मीटर लंबी सड़क बनाने के बाद आगे का काम रोक दिया है। इससे जाम की समस्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बता देें कि ओवरब्रिज के लिए नौ वर्ष पहले मंगाए गए गार्डर रेलवे के अभियंताओं ने पिछले दिनों गुणवत्ता जांच में फेल कर दिए थे। इस वजह से ओवरब्रिज का काम अधर में अटका तो हाईवे के यातायात को क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम से बचाने के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जब तक ओवरब्रिज बनकर चालू नहीं होता, क्रॉसिंग पर हाईवे का यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए वहां प्रस्तावित पुल के दोनों ओर जर्जर सर्विस रोड ठीक कराएं।
आरसीएल कंपनी ने गत सप्ताह यह काम शुरू कराया और बारिश की बाधा का सामना करते हुए क्रॉसिंग से ओवरब्रिज के दक्षिण में वहां तक सिंगल लेन की सर्विस लेन बनाकर तैयार कर दी, जहां से पुल के लिए एप्रोच रोड बनाई जानी है। इससे क्रॉसिंग पर बरेली दिशा की ओर जाने वाले वाहनों की राह आसान हो गई, लेकिन उत्तर दिशा की पांच सौ मीटर सर्विस रोड बनाने का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है, जबकि लखनऊ दिशा के लिए सारा यातायात खस्ताहाल हो चुकी इसी सर्विस रोड से गुजरता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का मानना है कि पुल के उत्तर दिशा में सर्विस रोड जल्द नहीं बनाई गई तो मानसून की बारिश का अगला दौर शुरू होने पर क्रॉसिंग पर जाम की समस्या विकट हो जाएगी क्योंकि क्रॉसिंग के पूर्व दिशा में बनीं दोनों सर्विस रोड वाहनों के दबाव और मौसम की मार से खराब हो चुकी हैं।
इधर, कार्यदायी संस्था आरसीएल कंपनी के साइट इंजीनियर राहुल सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी को हुलासनगरा क्रॉसिंग से ओवरब्रिज की शुरुआत तक सड़क निर्माण का मिला कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी रोड के समानान्तर पुल की उत्तर दिशा में सर्विस रोड का निर्माण दूसरी कार्यदायी संस्था पीआरएल कंपनी को कराना है और यह काम भी जल्द होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें