फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आकस्मिक सेवाओं के लिए तैयार किए जा रहे सीएचओ

Sat, 26 Oct 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सेवाओं को जल्द विस्तार मिलेगा। इसके लिए सीएचओ को पुराने जिला अस्पताल में पांच दिवसीय बहुकौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत उन्हें आंख-नाक, कान, गला से संबंधित बीमारियों के प्राथमिक उपचार के साथ आकस्मिक सेवाओं के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 386 आरोग्य मंदिर प्रस्तावित हैं। इनमें 254 पर सीएचओ की तैनाती है। आरोग्य मंदिर में विभिन्न सुविधाओं के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। इनमें भविष्य में सुविधाओं का विस्तार होने की संभावना के तहत कार्य को शुरू कर दिया गया है। पुराने जिला अस्पताल में आयोजित कार्यशाला में आंख, कान, नाक के अतिरिक्त सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का प्राथमिक उपचार के बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा झुलसने, पानी में डूबने, कुत्ते एवं सर्पदंश के उपचार की जानकारी भी दी जा रही है।
प्रशिक्षण में डॉ. अनुभव कुमार, डॉ. सत्यपाल, दीपेंद्र गुप्ता ने हृदयाघात व पेट दर्द के उपचार के बारे में बताया। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि बहुकौशल प्रशिक्षण में सीएचओ व स्टाफ नर्स को जानकारी दी जा रही है। 35 सीएचओ का बैच बनाकर प्रशिक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें