फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जेल में की दोस्ती... धोखा देकर स्कूटी, बाइक और नकदी ठगी

Sat, 26 Oct 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ की जेल में दोस्ती करने वाले बंदी ने बाहर आने के बाद थाना सदर बाजार के महमंद जलालनगर निवासी मोहम्मद शरीफ खां के साथ धोखाधड़ी कर दी। उसने बाइक के बदले स्कूटी देकर दस हजार रुपये लिए, फिर धोखे से स्कूटी लेकर भी भाग गया। पीड़ित ने रोजा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहम्मद शरीफ के अनुसार, वह एक मुकदमे में लखनऊ जेल में निरुद्ध हुए थे। वहां उनकी मुलाकात अमीनाबाद निवासी सलमान से हुई। दोनों की दोस्ती हो गई। छूटने के बाद भी बातचीत होती रही। सलमान ने पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त करने की सूचना दी थी। शरीफ ने रोजा थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके पास एक 15 साल पुरानी बाइक थी, जिसे बेचकर वह दूसरा वाहन खरीदना चाहता था। सलमान ने स्कूटी दिखाते हुए 40 हजार रुपये दाम बताए। उसने बाइक को 22 हजार में खरीदने की बात कही।
इस बीच उसने स्कूटी देकर बाइक और दस हजार रुपये ले लिए। शरीफ ने शेष रुपये गाड़ी ट्रांसफर कराने के बाद देने का वादा किया। इस बीच सलमान आया और स्कूटी के पार्ट की खरीदारी के नाम पर टहलता रहा। फिर एक होटल में रोककर बहाने से स्कूटी लेकर चला गया। अब उसका फोन भी बंद है। शरीफ ने बताया कि उसकी बाइक, स्कूटी व दस हजार रुपये आरोपी ने हड़प लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें