निगोही रोड पर एक घंटा बंद रहा फीडर
निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र का एमईएस फीडर सोमवार को करीब एक घंटे तक बंद रहा। एमईएस फीडर पर पेड़ों की छटाई का काम कराया। पुवायां रोड पर हाईटेंशन लाइन पर लगने वाली पेड़ों की डाल को काटा गया। इसके चलते पूरे फीडर की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन में मंगलवार को मरम्मत का काम कराया जाएगा। इसके चलते 33 केवी सिंधौली की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे तक बंद रहेगी। विद्युत पारेषण केंद्र के अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक सिंधौली की बिजली आपूर्ति को बंद कर मरम्मत का काम कराया जाएगा। गर्मी से पूर्व निर्बाध आपूर्ति को लेकर तैयारियों के लिहाज से काम कराया जा रहा है।