फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चेतना नगर कीर्तन यात्रा का किया गया स्वागत

विज्ञापन
खुटार में करतब दिखाते गतका दल के कलाकार। संवाद
विज्ञापन
खुटार। पीलीभीत के रिछौला मथना के संत सुखदेव सिंह गुरुद्वारे से गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना नगर कीर्तन यात्रा मंगलवार को खुटार पहुंची। वहां यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर तिकुनियां गुरुद्वारे में अटूट लंगर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

लौहंगापुर के गुरुद्वारा तंबू साहिब की ओर से संत बाबा जोगा सिंह की अगुवाई में चेतना कीर्तन यात्रा का आयोजन किया। यात्रा मंगलवार को पीलीभीत से लौहंगापुर होती हुई खुटार पहुंची। यात्रा में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से आए निर्भय खालसा गतका दल ने हैरतअंगज करतब दिखाए। कलाकारों ने कीलों पर चरखा चलाया और तलवारबाजी के साथ अन्य करतबों से वाहवाही पाई।
लौहंगापुर में जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने गुरु के दीवान के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। तिकुनियां चौराहा स्थित गुरुद्वारे में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। लखीमपुर के थाना फूलबेहड़ के लौकिया फार्म स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण पर मंगलवार की शाम को नगर कीर्तन यात्रा को विश्राम दिया जाएगा। यात्रा में तरनादल के संत बाबा गुरुबख्श सिंह, बाबा जोगन सिंह और निहंग सिंह फौजा के साथ अन्य संगत शामिल रहे।

खुटार में करतब दिखाते गतका दल के कलाकार। संवाद

खुटार में करतब दिखाते गतका दल के कलाकार। संवाद

खुटार में करतब दिखाते गतका दल के कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें