फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो सफाई कर्मियों समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। एडीएम वित्त अरविंद कुमार के स्तर से दो गांवों में किए गए निरीक्षण में वहां नियुक्त सफाई कर्मियों के स्थान पर अन्य व्यक्ति सफाई करते मिले। इस मामले में दोनों सफाई कर्मियों समेत उनकी जगह काम करने वाले दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एडीएम ने गत 27 जून को ददरौल ब्लॉक की ग्राम पंचायत घुसवारी व तिलहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहनपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनसे ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में नियुक्त सफाई कर्मी अपना काम दूसरे व्यक्तियों से करा रहे हैं। निरीक्षण और जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एडीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारियाें को संबंधित सफाई कर्मियों और अवैध रूप से सफाई कार्य करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
एडीएम के निर्देश पर घुसवारी के ग्राम पंचायत अधिकारी होशराम सिंह ने ब्लॉक ददरौल तथा तिलहर थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम घुसवारी के मजरा रोशनपुर के सफाई कर्मी दीपकमल आर्य और उनकी जगह कार्य करते पाए गए मोनू कुमार के खिलाफ तो मोहनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी टिंकू कुमार ने सफाई कर्मी संजय कुमार और उसके स्थान पर कार्य करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें