परशुराम मंदिर में पुष्प चढ़ाते चेयरमैन शकील अहमद
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद में नगर पालिका परिषद परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अंजलि गंगवार ने नव निर्वाचित चेयरमैन शकील अहमद व 25 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीओ अजय राय, ईओ डीएस वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद चेयरमैन शकील अहमद ने आपसी भाईचारे की तस्वीर पेश की। वह अपने समर्थकों के साथ भगवान परशुराम मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान वह अंबेडकर पार्क, शहीद अहमद यार खां की मजार भी पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी का जबरा फैन: तस्वीर लेकर 700 किमी की पैदल यात्रा पर निकले साहिल, अयोध्या में करेंगे यज्ञ
शकील अहमद ने कहा कि नगर में बेहतर सफाई व बिजली सप्लाई व्यवस्था और घर घर पीने का पानी पहुंचे, ये सभी काम प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के तहत होने वाले सभी कार्यों के लिए एक समय निर्धारित किया जाएगा ताकि जनता को किसी कार्य के लिए चक्कर न लगाने पड़ें।
पुवायां और तिलहर में तीन बजे होगा कार्यक्रम
पुवायां नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय गुप्ता और सदस्यों ने सूरज मैरिज लॉन में दोपहर तीन बजे शपथ ग्रहण करेंगे। यहां कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद, जेपीएस राठौर, सांसद अरुण सागर, राकेश मिश्रा, केसी मिश्रा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक चेतराम, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव आदि मौजूद रहेंगे।
तिलहर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका कार्यालय स्थित गांधी ग्राउंड में संपन्न होगा। आठ नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य भी तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन ने एक दिन पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थीं।