शाहजहांपुर। सजग प्रहरी संस्था ने स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारी एवं बलिदानी मातादीन वाल्मीकि की जयंती मंगलवार को कटिया टोला स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में मनाई। इस दौरान मातादीन वाल्मीकि के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।
संस्था के संरक्षक यज्ञ प्रताप सिंह ने कहा कि 1857 क्रांति के प्रथम क्रांतिकारी एवं बलिदानी मातादीन वाल्मीकि का नाम इतिहास में दर्ज है। लेकिन इस बात की जानकारी समाज में अधिकांश लोगों को नहीं है। बाल्मीकि समाज में भी इस बात को लेकर रोष कि आज तक सेवाभावी, स्वच्छकार, देशभक्त समुदाय को समाज में पर्याप्त अधिकार और सम्मान नहीं मिल सका है। कार्यक्रम अध्यक्ष रामकृपाल ने कहा कि वंचित महापुरुषों के संबंध में बच्चों को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग सरकार से की जाएगी। इस मौके पर रूपक कुलश्रेष्ठ, कुंवर पाल सिंह, विश्वजीत, अवनीश सिंह, कमलेश कुमार, विजय, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।