फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दी जा रही कैशलेस चिकित्सा सुविधा : डॉ. प्रिंस

विज्ञापन
जन सेवा अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं पर कार्यक्रम में बोलते विधायक प्रिंस वीर विक्रम
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित जन सेवा अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी अस्पतालों में लाभार्थी परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी भी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, डॉ. असद अहमद कलीमी, मोहम्मद याक़ूब अंसारी, सगीर खां, आरिश खां साजिद खां, डॉ. लाईक अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें