फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसपी ने किया थाने का मुआयना, देखे ताजियों का रूट

विज्ञापन
खुटार थाने की बैरक का निरीक्षण करते एसपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
खुटार। एसपी अशोक कुमार मीणा ने रविवार को खुटार थाने का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने थाने से मुख्य चौराहे तक ताजियों का रूट भी देखा। शाम को एसपी खुटार थाने पहुंचे। एसपी ने अभिलेख चेक किए और लंबित विवेचनाओं आदि के बारे में जानकारी ली और महिला हेल्पडेस्क, कार्यालय, सीसीटीएनसी कक्ष, मैस, बैरक आदि का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि साफ सफाई प्राथमिकता होनी चाहिए। थाने आने वाले फरियादियों की छोटी समस्याओं को भी गंभीरता से सुनकर निस्तारण कराया जाए, जिससे लोगों को बार-बार थाने न आना पड़े। मुआयने के बाद एसपी के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। इस मौके पर सीओ पंकज पंत, थाना प्रभारी संजय कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें