फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेटी की शादी के लिए जुटाई डेढ़ लाख की नकदी और जेवर आग में जले

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकासखंड मिर्जापुर की ग्राम पंचायत गुटैटी उत्तर के गांव धियरपुरा में रविवार शाम छप्परदार मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में रखी गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। करीब ढाई से तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

पीड़ित जगपाल ने बताया कि उनकी बेटी पूनम की शादी होने वाली है। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये नकद जुटाकर घर में रखे थे। बेटी की शादी के लिए खरीदे गए जेवर भी घर में रखे थे, जो आग में जल गए। जगपाल की पत्नी विमला देवी ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। कपड़े, बिस्तर, घरेलू सामान समेत अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें