जैतीपुर। पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार ने अली अकबरपुर नवादा की कोटेदार नीलम सिंह के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को समाधान दिवस में विक्रम सिंह ने प्रार्थनापत्र दिया था। उनके पत्र के आधार पर नायब तहसीलदार अमित कुमार ने गांव पहुंचकर जांच की। लोक शिक्षा प्रसार समिति के विद्यालय की आंशिक भूमि पर बनी मिली दुकान में रखे मिले अनाज को दूसरी जगह हस्तांतरित कराया। इस बीच अभिलेखों का सत्यापन किया।
गणना में स्टॉक में 11.51 क्विंटल गेहूं व 42.19 क्विंटल चावल कम मिला। इससे प्रतीत होता है कि कोटेदार ने व्यक्तिगत लाभ के लिए अनाज की कालाबाजारी कर ली। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेचना कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद