शायर साजिद खैराबादी की याद में हुए कार्यक्रम में बोलते ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। मरहूम शायर साजिद खैराबादी की याद में शोकसभा का आयोजन दिलाजाक स्थित शायर सैय्यद शारिक अक्स के आवास पर हुई। इसमें वरिष्ठ शायराें, कवियों और साहित्यकारों ने अपनी नज्म, रूबाइयों व मुक्तकों से श्रद्धांजलि दी।
साहित्यिक संस्था इदराक और नजर मेमोरियल सोसायटी के बैनर तले हुए कार्यक्रम में अध्यक्षता वरिष्ठ कवि ज्ञानेंंद्र मोहन ज्ञान ने की। उन्होंने कहा कि स्थानीय आयुध वस्त्र निर्माणी में सेवारत रहने के कारण शायर साजिद खैराबादी के साथ पिछले 45 साल का साथ रहा। श्रमिकों के हक को लेकर लिखी गई उनकी नज्म बहुत ही चर्चा में रही।
शायर असगर यासिर, हमीद खिजर, इशरत सगीर, विकास सोनी ऋतुराज, फहीम बिस्मिल, शहीद रजा, सागर कानपुरी, असलम तारिक ने अपनी शायरी में साजिद खैराबादी को याद किया। शादाब अली, नफीस अहमद, अल्तमश शादान और इरफान अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद