भावलखेड़ा। दलेलगंज में खन्नौत नदी के पक्का पुल पर गत बुधवार को रौसर कोठी गांव के ई-रिक्शा चालक बृजेश कुमार गुप्ता से मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को ख्वाजा फिरोज निवासी सोनू और तैयब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बृजेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 मई को दोपहर वह ई-रिक्शा से केरूगंज जा रहे थे। रास्ते में पक्का पुल के पास सड़क पर किसी वाहन से गिरे मडगार्ड पर रिक्शा का पहिया चढ़ गया। इसे लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें लात-घूंसों से पीटा। बाद में आरोपियों ने बाइक का साइलेंसर सिर पर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि घायल का मेडिकल कराने के साथ दोनों नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद