फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी गोधन कश्यप की 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थीं। उनका करीब एक साल से बरेली से उपचार चल रहा था। दो दिन पहले ही वह अपने मायके से आई थीं। बृहस्पतिवार को गोधन दोस्तों के साथ जैतीपुर में दावत में शामिल होने गए थे। देर रात वापस आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। वह पड़ोस की छत से अंदर गए तो देखा उनकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई थीं। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आने व तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें