फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में कार-पिकअप की टक्कर में महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
बदायूं-फरुखाबाद रोड पर भिड़े कार और बुलेरो पिकअप - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर में बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार करीब साढ़े 11 बजे कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार बदायूं के कस्बा हजरतपुर निवासी मनोज गुप्ता की पत्नी सपना (30) की मौत हो गई। पति मनोज और दो तहेरे भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

मनोज गुप्ता पत्नी सपना और तहेरे भाई कमलेश पुत्र चिरौंजी और कमलेश पुत्र कल्लू के साथ कार से भांजी की शादी में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। मिर्जापुर में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे दुग्ध वाहन बोलेरो पिकअप से कार की सामने टक्कर हो गई। कार चला रहे मनोज और बगल में बैठी पत्नी सपना के अलावा पीछे बैठे दोनों तहेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीआरसी में मीटिंग से लौट रहे प्राथमिक स्कूल मलेवा नवीन के शिक्षक अभिषेक अवस्थी और प्राथमिक स्कूल सियुढही के शिक्षक श्रवण कुमार ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मिर्जापुर थाने से एसआई अजब सिंह और रामकिशोर मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद आई। सीएचसी में सपना को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मनोज की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पिकअप चालक भाग गया।
विज्ञापन

दूर जा गिरा सिलिंडर, हो सकता था बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की जबरदस्त टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में लगा गैस सिलिंडर दुर्घटना के बाद दूर जा गिरा। गनीमत रही कि वह फटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें