एक साल पहले हुई थी दहलिया के संजीव की शादी
क्षेत्र के गांव दहलिया का एक युवक कार से शुक्रवार शाम चार बजे कलान की बाजार से सामान खरीदने जा रहा था। कार जैसे ही गांव कुबेरपुर के पास पहुंची तभी पलट गई। दुर्घटना में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार एक किशोर घायल हो गया।
दहलिया निवासी 30 वर्षीय संजीव कुमार और गांव कादराबाद निवासी राजाराम का 16 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार कार से शुक्रवार शाम कलान बाजार से सामान खरीदने जा रहा थे। इसी दौरान गांव कुबेरपुर के पास कार पलट गई। दुर्घटना में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुधीर घायल हो गया। कार्यवाहक एसओ विश्नू कुमार पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल सुधीर को पीएचसी कलान भेजा गया है।
संजीव छह भाइयों में चौथे नंबर के थे। उनकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। उनके एक माह का बेटा है। संजीव की मौत से पत्नी अंजू देवी और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।