शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के तत्वावधान में समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) की परीक्षा रविवार को जनपद के 27 सेंटरों पर आयोजित की गई। परीक्षा में हिंदी के प्रश्न सरल रहे तो समसामायिक विषय और सामान्य अध्ययन के कठिन सवालों में छात्र-छात्राएं उलझे रहे। पंजीकृत 11952 में 5259 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। 6693 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
सुबह साढ़े नौ बजे अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद सेंटर में प्रवेश दिया गया। मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद बायोमैट्रिक सत्यापन किया गया। साढ़े 12 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ अभ्यर्थियाें के चेहरे खुशी से खिले थे तो कुछ मायूसी का भाव लेकर बाहर निकले। पीलीभीत से आईं ज्योति मिश्रा और रोहित कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक आया था। काफी बेहतर अंक आने की उम्मीद है।
वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने समसामायिक विषय और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों को कठिन बताया। बाेले कि अधिकतर समय इन्हीं प्रश्नों को हल करने में निकल गया।
इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। एडीएम रजनीश मिश्रा ने भी सेंटरों का जायजा लिया।
हमने पिछली बार भी परीक्षा दी थी। इस बार प्रश्नपत्र सरल था। गणित के सवाल थोड़े कठिन थी, बाकी प्रश्न काफी सरल लगे।
- गुल नसीम
सुबह पांच बजे पीलीभीत से चले थे। प्रश्न पत्र में हिंदी के सवाल काफी सरल आए। परीक्षा को लेकर काफी मेहनत की थी।
- रजनी
समसामायिक विषय और सामाजिक अध्ययन के सवाल काफी कठिन थे। इन्हें हल करने में दिक्कत आई। तब भी बेहतर अंक आने की उम्मीद है।
- अल्पना मिश्रा
हिंदी, सामाजिक अध्ययन पर काफी ज्यादा ध्यान दिया था। अधिकतर प्रश्न पढ़े हुए ही आए। काफी बेहतर प्रश्नपत्र हुआ है।
- रजनीश, सीतापुर
गुल नसीम। संवाद
गुल नसीम। संवाद
गुल नसीम। संवाद
गुल नसीम। संवाद
गुल नसीम। संवाद
गुल नसीम। संवाद