शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में सामूहिक सूर्य नमस्कार करते एनसीसी कैडेट
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार की ओर से स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘राष्ट्र वंदना 75 करोड़ सूर्य नमस्कार’ कार्यक्रम तहत शुक्रवार को कैडेटों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। एसएस कॉलेज की 3/25 यूपी एनसीसी कंपनी ने सामूहिक सूर्य नमस्कार के लिए कैडेटो को एकत्रित किया।
एनसीसी प्रभारी डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि सूर्य नमस्कार जीवनी शक्ति का आधार है। इसे केवल योगासन से जोड़कर देखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों की मानसिक स्थिति और प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर हो जाती है,
जिसे सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास द्वारा दूर किया जा सकता है। भारत सरकार के आयुष विभाग ने इसे मान्यता दी है। इस मौके पर कैडेट मोना शर्मा, आकांक्षा, प्रिंसी, दिव्यांशी, विशाल, रणदीप, प्रवीण, कोमल, केशलता, अंजलि, पंकज, सत्यम आदि मौजूद रहे।