फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर से पिहानी तक शुरू की गई बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम ने शाहजहांपुर से पिहानी के लिए नई बस सेवा शुरू की है। बस के शुरू होने से यात्रियों को डग्गामार वाहनाें से राहत मिलेगी। किराया 80 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


डिपो ने रूट पर दो बसों को लगाया है। एक बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे शाहजहांपुर से चलकर उचौलिया, जंगबहादुरगंज खीरी होते बंदरहा, पारा, करावां, पिहानी तक जाएगी। शाम को चार बजे पिहानी से उसी मार्ग से वापस शाहजहांपुर तक आएगी। उसके बाद यहां से आनंद विहार के लिए रवाना किया जाएगा।
पिहानी से आनंद विहार का किराया 460 रुपये रखा गया है। इस रूट पर बस सेवा शुरू होने से लोगों में हर्ष है। नियमित बस संचालन होने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष विघ्नेश्वर शुक्ला के प्रयास से बस को शुरू किया गया है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि लंबे समय से बस की मांग की जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें