फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: माध्यमिक विद्यालय में लगाया गया कॅरिअर मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। राजकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय पड़ैचा में आयोजित कॅरिअर मेले में भाजपा विधायक अरविंद कुमार सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही विद्यालय तक सड़क बनवाने और आरओ सिस्टम लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं को कॅरिअर से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आयोजित कॅरिअर मेले में मुख्य अतिथि विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार शिक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। सिकरोही में 43 करोड़ की लागत से नवोदय विद्यालय बनकर तैयार हो रहा है।
ब्लाॅक प्रमुख श्री दत्त शुक्ला ने कहा कि बच्चों को अपना कॅरिअर खुद चुनना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने बच्चों को साइबर अपराध एवं सड़क नियमों के बारे में बताया। विधायक ने स्टॉल लगाए बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान भाजपा नेता अमरदीप शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्रा, उपदेश सिंह, डॉ. आशुतोष, अनुपम मिश्रा, प्रधानाध्यापक रचना शुक्ला, नमिता, रिंकू यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोबरन सिंह यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें