फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम ने जलालाबाद से सीधे लखनऊ के लिए बस सेवा को शुरू किया है। ये बस सांडी होते हुए संडीला व लखनऊ जाएगी। इसके चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

जलालाबाद तहसील के लोगों को लखनऊ जाने के लिए पूर्व में दिक्कत से जूझना पड़ता था। कस्बे से जाने के लिए डग्गामार वाहनों का उपयोग करना होता था। रोडवेज बस से जाने के लिए शाहजहांपुर आते थे। यहां से उन्हें ट्रेन की सुविधा भी मिल जाती थी। अब लोगों को कस्बे से ही बस उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की गई है।
शाहजहांपुर डिपो के केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि जलालाबाद से सुबह सात बजे बस रवाना होगी। यह हुल्लापुर, सांडी, हरपालपुर, माधवगंज, मल्लावा, संडीला होते हुए लखनऊ जाएगी। वहां से एक बजे हरदोई होते हुए शाहजहांपुर आएगी और फिर जलालाबाद जाएगी। जलालाबाद से लखनऊ तक का किराया 287 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें