फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस चौकी के नजदीक किराने की दुकान में नकब लगाकर चोरी

Tue, 31 Dec 2024 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव चांदापुर निवासी रोहित की किराने की दुकान में चोरों ने नकब लगाकर लाखों का माल समेट लिया। पुलिस चौकी के नजदीक से चोरी की घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना आने पर पुलिस ने निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

रोहित की किराने की दुकान मुख्य चौराहा पर स्थित है। रविवार की शाम दुकान को बंद कर चले गए। रात में चोरों ने दुकान में नकब लगा दिया और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने किराने का सामान, नकदी और रेजगारी आदि समेट ली। सुबह जाग होने पर दुकान में नकब लगने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि चोर उनका लाखों का माल भर ले गए। थाना प्रभारी इशिता सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि दुकान से राशन का सामान चोरी हुआ है।

चौकी के नजदीक से सामान समेट ले गए चोर
-मुख्य चौराहा से स्थित दुकान से 14 मीटर की दूरी पर चौकी भी स्थापित है। यहां पर सिपाहियों की ड्यूटी भी रहती है। उसके बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

-
उच्च अधिकारियों को नहीं दी जानकारी
-शनिवार रात किराने की दुकान से चोरी होने की घटना को पुलिस ने हल्के में लिया। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर लिया, लेकिन अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी देने की जरूरत नहीं समझी। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि चोरी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें