फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंदरों के हमले से छत से गिरा ग्रामीण, मौत

Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अयूब खां का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छत पर लकड़ी लेने गए ग्रामीण को बंदरों के झुंड ने दौड़ा लिया। सीढि़यों से फिसलकर सिर के बल नीचे गिरे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र के डेलखेड़ा गांव निवासी अय्यूब खां (50 वर्ष) सोमवार शाम करीब पांच छत से लकड़ी लेने के लिए गए थे। छत पर मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक उनको दौड़ा लिया। किसी तरह से वह जान बचाकर भागे अयूब का पैर सीढि़यों पर फिसल गया। वह घर के आंगन में सिर के बल गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अयूब की मौत से उनकी पत्नी लईकन दो बेटों और तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक माह पहले ही बेटे अनीस की पत्नी असमां पर भी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया था। बंदरों ने उनके शरीर पर दो-तीन जगह काट लिया था। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में बंदरों का काफी आतंक है। बंदरों के हमलों से आए दिन लोग घायल होते हैं। इस मामले में कई बार ब्लॉक में अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें