फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एमएलसी चुनाव: शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर की बीएसएफ जवान से मारपीट, वोट डालने को लेकर हुआ विवाद

Sat, 09 Apr 2022 04:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शनिवार को पीलीभीत-शाहजहांपुर विधान परिषद सीट के लिए चल रहे मतदान के दौरान भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के देवर अभय यादव की वहां सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवान के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। इसी दौरान पीलीभीत-शाहजहांपुर विधान परिषद सीट के लिए चल रहे मतदान के दौरान भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के देवर अभय यादव की वहां सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवान के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बाद में बीच- बचाव कर दोनों को शांत कराया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को पीलीभीत- शाहजहांपुर की विधान परिषद सीट के लिए चल रहे मतदान के दौरान जिला पंचायत स्थित बूथ पर विवाद हो गया। वोट डालने को लेकर भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के देवर व ग्राम प्रधान अभय यादव की बीएसएफ जवान के साथ कहासुनी हो गई। इस पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों को चोटें आईं हैं। लोगों ने दोनों को अलग कर मामला शांत कराया। वहीं मामले को लेकर एसपी एस आनंद ने बताया कि दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें