फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 डिग्री तक पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से जनजीवन हारा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को दोपहर गर्मी और तेज धूप में बच्चे को आंचल में छिपाकर ले जाती महिला। संव - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सूर्योदय के बाद शुक्रवार सुबह से सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाए तो धूप तेज होने के साथ पछुआ हवा के थपेड़े आग उगलने लगे और दोपहर तक अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया। इससे पहले, रात में न्यूनतम तापमान भी 0.2 डिग्री बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो जाने से रात में उमस से बेहाल हुए लोग दिन में भीषण गर्मी के आगे पस्त पड़ गए।
विज्ञापन

इससे पहले, गत चार अप्रैल को भी दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की रिकार्ड ऊंचाई तक पहुंच चुका है। बीच में दो दिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा में नमी का थोड़ा समावेश होने से वातावरण में आर्द्रता बढ़ी तो दिन और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी दर्ज हुई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार वायुदाब में कमी की निरंतरता आर्द्रता में कमी के साथ गर्मी बढ़ने का संकेत दे रही है। संवाद

शाहजहांपुर में शुक्रवार को दोपहर तेज धूप में पानी पीकर गला तर करने में जुटा युवक। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें