फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

विज्ञापन
रिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पलिया-लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात किसी वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में सिंधौली कस्बे के 27 वर्षीय रिंकू व उनके 14 वर्षीय साले नितिश कुमार की मौत हो गई। बाइक पर सवार छह वर्षीय साला गुरदेव उर्फ गोलू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ईंट भट्ठे पर काम करने वाले रिंकू का विवाह बिहार के लक्खी सराय के थाना मिदनी के गांव खाबा के विजय महतो की बेटी सुलोचना देवी के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार की रात को जय महतो, उनकी पत्नी देवकी देवी व उनका बेटा नितिश कुमार, छह वर्षीय गुरदेव ट्रेन से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन आए थे।
रिंकू उन्हें लेने के लिए स्टेशन पहुंचा। रिंकू ने सास व ससुर को ऑटो में बैठा दिया। दोनों साले रिंकू के साथ बाइक पर बैठ गए। रात करीब साढ़े 11 बजे हाईवे पर मूर्छा मोड़ के पास किसी वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। दुर्घटना में रिंकू व साले नितिश कुमार की मौके पर मौत हो गई। गुरदेव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक रिंकू के भाई अजय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
-
खाने के लिए इंतजार करती रही सुलोचना....पति व भाई की मौत की आई खबर
सिंधौली। घर में मेहमान आने पर उनके लिए दावत का इंतजाम किया था। सब्जी खुद बनाने के बाद रिंकू अपने ससुरालियाें को लेने निकला था। उसकी पत्नी सुलोचना सभी के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन पति व भाई की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
बिहार का रहने वाला साला नितेश कुमार कई दिन से बहनोई के पास आने के लिए कॉल कर रहा था। बृहस्पतिवार को ट्रेन में सवार होने के बाद उसने बहन-बहनोई को फोन किया। रात में पनीर मंगाकर खुद ही बनाया था। ट्रेन का समय होने के चलते उसने पूड़ी नहीं बनाई।
पत्नी सुलोचना से कहा कि पहले सभी को ले आएं। उनके जाने के बाद सुलोचना ने पूड़ी बनाने के लिए आटा तैयार किया। मेहमानों के आने के बजाय थाने से हादसे की खबर आई तो हड़कंप मच गया। रिंकू व नितिश की मौत से परिजन बिलख पड़े।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
रिंकू व नितेश की मौत से दो परिवाराें पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जय महतो के बड़े बेटे नितेश की मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा गुरुदेव उर्फ गोलू घायल हो गया। बेटे की मौत से मां देवकी देवी बिलख पड़ीं। रिंकू की मां सरवती, पत्नी सुलोचना देवी व दो वर्षीय बेटी दीपांशी हैं।

रिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें