शाहजहांपुर। रील बनाने के लिए छात्राओं के सामने स्टंट करने वाले की पुलिस तलाश कर रही है। अचानक से सामने कलाबाजी होती देख छात्राएं डर गईं थीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस जांच कर रही है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती।
मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति सामने आ रहीं दो छात्राओं के सामने कलाबाजी कर रहा है। दूसरा व्यक्ति वीडियो बना रहा है। सामने कलाबाजी होते देख छात्राएं डर जाती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया सेल ने इसका संज्ञान लिया है।
सदर बाजार थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की जा ही है। कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कलाबाजी करने वाला छात्र बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहने एक युवती थाना सदर बाजार गेट पर रील बनाते हुए दिखी थी। संवाद