फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन एक्सचेंज में फाल्ट से ब्रॉडबैंड सेवाएं ध्वस्त

Mon, 20 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम कुछ देर के लिए चालू हुई इंटरनेट आधारित सेवा
विज्ञापन

एक्सचेंज के को-एक्सल रूम की जांच में जला पाया गया कार्ड 
भारत संचार निगम लिमिटेड के एक्सचेंज में खराबी आने से जिले में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवाएं रविवार को दूसरे दिन भी अस्त-व्यस्त रहीं। हालांकि अधिकारियों को पहले यह जानकारी दी गई कि लखनऊ के पास शनिवार को ओएफसी में फाल्ट से ब्रॉड बैंड सेवा में रुकावट पड़ी, लेकिन एक्सचेंज की मशीनरी जांचने पर पता चला कि को-एक्सल रूम में कार्ड जल गया है। तकनीकी टीम ने उसे बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
केबिल फाल्ट के कारण जिले में बीएसएनएल ब्रॉड बैंड के करीब दो हजार कनेक्शनों से डेटा ट्रांसफर का काम पिछले 24 घंटे से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिले में साइबर कैफे संचालकों समेत अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ब्रॉड बैंड के करीब दो हजार कनेक्शन जारी किए गए हैं। शनिवार को सुबह 11 बजे तक बीएसएनएल का इंटरनेट बेस्ड नेटवर्क ठीक काम करता रहा, लेकिन दोपहर एक बजे से सिस्टम में गड़बड़ी आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल के अधिकारियों ने तकनीकी टीम जुटाकर खराबी पता लगाई तो उन्हें बताया गया कि लखनऊ के पास नेशनल हाईवे के किनारे भूमिगत ओएफसी के पेयर कट गए हैं। पूर्वी परिमंडल के अधिकारियों ने जांच कराने पर लखनऊ और आसपास टेलीफोन नेटवर्क सही पाया। इसके बाद यहां के अधिकारियों ने नए सिरे से नेटवर्क की जांच कराई तो टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में बने को-एक्सल रूम में तकनीकी खराबी प्रकाश में आई। मंडलीय अभियंता टेलीकॉम मधुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि ब्रॉडबैंड कनेक्शनों का कार्ड जल जाने से यह खराबी पैदा हुई। डीईटी के अनुसार रविवार देर रात तक यह फाल्ट ठीक हो जाने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें