फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां थाने आएं तो पानी साथ लाएं

विज्ञापन
सीन एक : पुवायां थाने में कई वर्ष से खराब पड़ा हैंडपंप - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। अगर आप पुवायां थाने में पुलिस के पास कोई फरियाद करने जा रहे हैं तो पीने का पानी अपने साथ बोतल में लेकर जाए। थाने के परिसर में लगे तीनों हैंडपंप खराब पड़े हैं और चौथा थाने के गेट पर लगा हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। इतना ही नहीं छह माह से पुलिस हैंडपंप के रीबोर कराने की मांग नगर पालिका से कर रही है, लेकिन पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझ रहा है।
विज्ञापन

थाने में सबमर्सिबल पंप के अलावा पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। थाना गेट का हैंडपंप खराब होने से राजा मार्केट के व्यापारियों को भी पीने के पानी की समस्या है। इस संबंध में थाना प्रभारी केबी सिंह का कहना है कि नगर पालिका से छह माह से लगातार कहा जा रहा है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे थाने के पूरे स्टाफ के अलावा उनके परिजन और राजा मार्केट के व्यापारी बेहद परेशान हैं।
रीबोर के तीन माह बाद ही खराब हो जाते हैं हैंडपंप
नगर पालिका क्षेत्र के लोगों ने रीबोर कराए हैंडपंपों की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि रीबोर में गुणवत्ता सही न होने के कारण हैंडपंप रीबोर के तीन माह बाद ही खराब हो जाते हैं। इससे पेयजल की समस्या जस की तस बनी रहती है। नगर पालिका में दो वर्ष में रीबोर कराए सभी हैंडपंपों की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

भूगर्भ जल स्तर गिर रहा है। खराब हैंडपंपों को दिखवाकर सही कराया जाएगा। नगर में कहीं पर भी पेयजल की समस्या होने की जानकारी मिलने पर कार्य कराया जाता है। धर्मवीर सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद पुवायां

सीन तीन : पुवायां थाने में पुलिसकर्मियों के आवासों के पास कई माह से खराब पड़ा हैंडपंप- फोटो : POWAYAN

 

सीन दो : पुवायां थाने में कई माह से खराब पानी देता नल- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें