फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रॉयल्टी जमा न करने वाले ईंट भट्ठे बंद कराए

विज्ञापन
कांट क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर जांच के लिए पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार। स्रोत :
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने शुक्रवार को जिले में बिना रॉयल्टी जमा किए चल रहे तीन ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की है। अन्य ईंट भट्ठा संचालकों को भी रॉयल्टी जमा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी गई दी।
विज्ञापन

एडीएम ने जिला खनन अधिकारी, तहसीलदार सदर और प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। कांट के पृथ्वीपुर में मां वैष्णो ईंट भट्ठा उद्योग में पांच हजार ईंटों को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करा दिया। रॉयल्टी और प्रदूषण नियंत्रण के पेपर उपलब्ध नहीं कराने तक भट्ठे के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया।
डूंगरपुर के इंडिया ब्रिक फील्ड में भी पांच हजार से ज्यादा कच्ची ईंटों को नष्ट करा दिया गया। यहीं के खान ईंट उद्योग में नई ईंट बनाने की तैयारी की जा रही थी। इसका ऑफिस सील कर दिया गया। एडीएम ने बताया कि जिले में 200 से ज्यादा ईंट भट्ठे संचालित हैं। इनमें 48 ईंट भट्ठे इस वर्ष बंद कर दिए गए हैं। 30 से 35 ऐसे ईंट भट्ठे हैं जिनकी रॉयल्टी जमा नहीं है। दो दिन में रॉयल्टी पेपर नहीं जमा जमा करते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें