फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एडीएम ने रात में देखा रैन बसेरा, चीनी मिल में भी किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बृहस्पतिवार रात पुवायां नगर पालिका के रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इसके बाद चीनी मिल का भी मुआयना किया।
विज्ञापन

रैन बसेरे में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। एडीएम ने कहा कि नगर में प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरे के बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड लगाए जाने चाहिए। उन्होंने राजीव चौक पर लगे बोर्ड को भी देखा। इसके बाद अलाव चेक किए और अलाव के पास मिले लोगों से बात भी की।
इसके बाद एडीएम किसान सहकारी चीनी मिल पहुंचे और एक ट्राॅली की तौल कराकर कांटा चेक किया। गांव गंगाई के किसान सुखलाल को ताजा और साफ गन्ना लाने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद एडीएम ने केन चैन, लैब में चीनी परता देखा आदि देखा और अभिलेख चेक किए। परिसर में एक स्थान पर पानी भरा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मिल के जीएम डॉ. सुभाष यादव ने एडीएम को बताया कि मिल में केवल पांच कर्मचारी ही नियमित हैं, अन्य कर्मी संविदा पर कार्यरत हैं और मशीनरी भी काफी पुरानी होने से कभी-कभी समस्या होती है। एडीएम ने रात में किसानों के सोने के लिए अलाव, गद्दे आदि की अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें