फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लापता बालक का बहगुल नदी में उतराता मिला शव

विज्ञापन
यश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जैतीपुर। कटहा गांव निवासी मनोज कुमार के चार साल के बेटे यश की मौत हो गई। वह शुक्रवार शाम से लापता था। शनिवार की सुबह नदी में गेंद दिखने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। तब बालक का शव बरामद हुआ। मासूम परिवार संग दिल्ली से दीपावली मनाने गांव आया था।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बेटा यश अचानक लापता हो गया। काफी खोजने के बाद भी बेटे का सुराग नहीं लगा। आसपास के गांव में भी जाकर लोगों से जानकारी ली। उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने नदी में एक प्लॉस्टिक की गेंद देखी।
डूबने की आशंका पर स्थानीय लोगों की मदद से बेटे की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यश का शव नदी से बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि मनोज शुक्रवार की सुबह 15 वर्षीय बेटे मोहित और चार वर्षीय बेटे यश के साथ दिल्ली से दीपावली मनाने के लिए गांव आया था। पत्नी उर्मिला दिल्ली में रुक गईं थीं। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना बताया कि सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

यश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें