सोनेलाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर/कांट। कांट-जलालाबाद मार्ग पर ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक केंद्र के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिले शव की पहचान हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के लखनौर गांव निवासी 30 वर्षीय सोनेलाल के रूप में हुई है।
मृतक के इकलौते बेटे रोहित ने बताया कि मां तारावती की करीब 15 साल पूर्व मौत हो गई थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पांच दिन पूर्व पिता काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनके साथी घर पहुंच गए, लेकिन पिता घर नहीं पहुंचे तो चिंता हुई। इसके बाद काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
रविवार को पिता की तलाश करते हुए कांट पहुंचे तो एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी हुई। पिता की चप्पल, गमछा व हाथ का कड़ा देख उनकी पहचान की। कांट के पूर्वी पटटी मोहल्ले की रहने वाली मृतक की भाभी सीमा ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचकर रोहित को संभाला। साथ में आए कुछ लोगों ने मामला संदिग्ध बताते हुए जांच की भी मांग की।
बताया जा रहा है कि सोनेलाल पत्नी की मौत के बाद से अधिक शराब पीने लगे थे। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद