फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: पहुंचे इंटर के प्रश्नपत्र

Wed, 04 Feb 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 19 फरवरी से होने वाली परीक्षा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिले में 147 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए मंगलवार को इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र यहां पहुंच गए। अभी हाईस्कूल के प्रश्नपत्र नहीं आए हैं, वह भी एक-दो दिन में पहुंचने की संभावना है। तभी प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इंटर के प्रश्नपत्रों से लदा ट्रक सुबह राजकीय इंटर कालेज में पहुंचा। प्रभारी डीआईओएस केएस शुक्ला और जीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह की देखरेख में प्रश्नपत्रों को जीआईसी के भंडार में रख दिया गया। डीआईओएस कार्यालय लिपिक विकास सक्सेना ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही यहां पहुंच चुकी हैं, इंटर के प्रश्नपत्र अभी आए हैं। चूंकि हाईस्कूल के प्रश्नपत्र न आने पर इन्हें केंद्रों पर पहुंचाने का कार्य अभी रुका रहेगा। यह काम हाईस्कूल प्रश्नपत्र आने के बाद शुरू होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि हाईस्कूल प्रश्नपत्र एक-दो दिन में आ जाएंगे।

प्रवेश पत्र का वितरण शुरू
शाहजहांपुर। श्री जादौं बहादुर सिंह मेमोरियल कन्या इंटर कालेज सिकंदरपुर कलां में बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को प्रवेश का वितरण शुरू हो गया है। प्रधानाचार्य विशाल सक्सेना ने हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि किसी भी कार्य दिवस में प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें