शाहजहांपुर। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान करने वालों में गजब का जज्बा दिखा। रक्तदान करने के लिए 30 लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
रक्तदान शिविर का सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा और पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. एसके ध्रुव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डॉ. एयूपी सिन्हा ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तक लोग रक्तदान करने के लिए पहुंचे। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।
ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. शबाहत हुसैन ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। इस दौरान एमएस एमपी गंगवार, काउंसलर छाया सक्सेना, एलटी रामू नायक, महेंद्र त्रिपाठी, रजनीश, मुसाहिब, सत्येंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा। शिविर में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्र गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, मुकेश मोदी, नरमू के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी, अमित श्रीवास्तव का सहयोग रहा।
इन्होंने किया रक्तदान
आकाश सिंह, राघवेंद्र सिंह, विजय बहादुर, अंकुर अरोड़ा, नीरज गुप्ता, महेंद्र चावला, रोहित अग्रवाल, नितीश सेठी, सत्वीक मोदी, डॉ. अमित सिंह, मनोज्ञ रैना, सुनील तिवारी, रविकांत, सूरज शुक्ला, अंकित शुक्ला, पवन गुप्ता, अमृत माटा, हरप्रीत सिंह माटा, दलवीर सिंह, शिवानी, अक्षय कठेरिया, महेंद्र कुमार पासी, गुड़िया सिंह, सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू, पवन कुमार, ऋतु पांडेय, आकाश कुमार, टाइगर, विकास चंद्रा, अमित लोधी।