फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी गारंटी कानून के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
शाहजहांपुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में रविवार को धरना देते भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी का कानून बनाने सहित किसान हित की अन्य कई मांगों की सुनवाई नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दोपहर पीडब्ल्यूडी गेस्ट परिसर में प्रदर्शन कर वहीं पर धरना दिया। पूर्व घोषणा के अनुरूप भाकियू कार्यकर्ता गेस्ट हाउस के बाहर लखनऊ-पलिया हाईवे जाम करने के इरादे से आए, लेकिन अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सड़क पर यातायात में कोई अवरोध नहीं डाला।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के लिए यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन में 11 बजे से लोनिवि अतिथि गृह के लॉन में जमा होने लगे। वहां हुई पंचायत की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून से किसानों की हालत सुधर सकती है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की कमेटी पर संयुक्त किसान मोर्चा को कोई भरोसा नहीं क्योंकि कमेटी में ऐसे नौकरशाह और किसान नेता शामिल किए गए, जो रद्द किए जा चुके कृषि कानूनों के समर्थक रहे हैं।
पंचायत के दौरान वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में एमएसपी कानून बनाने को नई कमेटी गठित करने, सूखा व बाढ़ प्रभावित किसानों का गांव स्तर पर सर्वे कर मुआवजा देने, देश में अलग से किसान आयाग का गठन करने, सिंचाई को मुफ्त बिजली देने, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अनुदान बढ़ाने आदि मांगों का जिक्र किया गया है। पंचायत और धरना में महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष माधुरी कुशवाहा, ब्रज किशोर मिश्रा, देवेंद्र पाल सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, दिनेश चंद्र सक्सेना, राजपाल सिंह यादव, रामबेटी वर्मा, शिशुपाल यादव, बाबूराम गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें