फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में किसानों की समस्याओं को डीएम को ज्ञापन देने जाते हुए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्री - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन (राष्टीयतावादी) के पदाधिकारियों ने किसानों के हित की मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को पंचायत कर संगठन का विस्तार किया और कई नए पदाधिकारी बनाए। बाद में किसानों से जुड़ी मांगों और समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुप्रिया को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई पंचायत में सर्वसम्मति से दाताराम महानगर अध्यक्ष, रेखा देवी सिंधौली ब्लॉक अध्यक्ष, बृजेश कुमार भावलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष और श्याम पाल कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। बाद में ज्ञापन का प्रारूप तैयार किया और उसे लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ज्ञापन में तिलहर क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी यूनियन के मंडल प्रभारी प्रकाश बाबू गंगवार का गन्ना सट्टा लॉक कर दिए जाने के मामले में तिलहर चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अमित चतुर्वेदी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग प्रमुखता से की गई है।
बता दें कि दो दिन पहले भी यूनियन के पदाधिकारी इसी मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन गन्ना विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तिलहर मिल में पेराई सत्र के उद्घाटन के दौरान भाकियू नेता प्रकाश बाबू और उनके साथियों द्वारा अधिकारियों से गालीगलौज करने के मामले में गन्ना समिति ने विशेषाधिकार के तहत सट्टा लॉक किया है। ज्ञापन में फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए गौशालाएं बनवाने, किसानों को मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध कराने, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने आदि मांगों का उल्लेख है। इस मौके पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष जीशान रजा, हरीराम वर्मा, गुलजार सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें