फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ को हटाने की मांग, कहा- अभद्रता करने वाले अधिकारी नहीं होंगे बर्दाश्त

विज्ञापन
किसान नेताओं से बात करते भाकियू भानु गुट के मंडल अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। किसानों और सीओ के विवाद की सूचना पर भाकियू भानु गुट के मंडल अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह शनिवार को पुवायां में धरनास्थल पर पहुंचे और तय किया कि सोमवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिलेगा और सीओ की शिकायत कर उन्हें हटाने व कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन

भाकियू भानु के कार्यकर्ता छह सितंबर से डाक बंगला परिसर में धरने पर बैठे हैं। जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह के यादव के अनुसार दस सितंबर को सीओ बीएस वीरकुमार एसडीएम सतीश चंद्रा के साथ आए और अभद्रता करने लगे। आरोप है कि सीओ ने किसानों को डाक बंगला परिसर से बाहर फेकने की धमकी दी। महेंद्रपाल सिंह यादव ने एसपी से सीओ की शिकायत की थी और संगठन के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया था।
मामला भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचने के बाद शनिवार को मंडल अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह पहुंचे। रविवार को पदाधिकारियों की बैठक में सीओ के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। एडीजी से मिलने का मांगा है। सोमवार को किसान एडीजी से मिलकर सीओ की शिकायत करेंगे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को धमकाने और उनका उत्पीड़न करने वाले अधिकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने किसान किसानों को मनाने का प्रयास
शनिवार सुबह पुवायां थाने से इंस्पेक्टर केबी सिंह और दोपहर बाद एसएसआई वीके मौर्य धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।उधर, सीओ बीएस वीर कुमार का बहना है कि किसानों से अभद्रता का आरोप गलत है। वह एसडीएम के साथ कसानों की समस्याएं सुनने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें