बिहार में एनडीए की जीत पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
कांट। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जश्न मनाया। मुख्य बाजार में इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया।
इस बीच, उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विनय मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री संतोष दीक्षित, हरी शंकर शुक्ला, विकास पाठक, अजीत मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी रजनीश कश्यप, अमरदीप शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद