फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व की बात कर लोगों को बरगलाते हैं : जुगल किशोर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पार्टी कार्यालय पर सपा के प्रदेश सचिव जुगुलकिशोर बाल्मीकि का स्वागत करते सपा जिल - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में प्रदेश सचिव व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर वाल्मीकि ने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव ने कहा कि भाजपा सरकार ने रात 2:30 बजे डीजल-पेट्रोल डालकर उन्नाव की बेटी को फूंक दिया। उसके परिवार को पार्थिव शरीर नहीं दिया। योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व की बात कर लोगों को बरगलाते हैं। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौकरियों के नाम पर नौजवानों को धोखा देने का काम किया है।
बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर प्रदेश सचिव जुगल किशोर वाल्मीकि का 21 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष तनवीर खा, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, विकास चंद्रा एडवोकेट, संजीव वर्मा, विजय सिंह, पंकज वर्मा सर्राफ, अतिउल्ला सिद्दीकी, मुरारीलाल भास्कर शामिल रहे।
विज्ञापन

अंशुल वाल्मीकि, बबल किशोर वाल्मीकि, इम्तियाज मंसूरी, सचिन सक्सेना, हफ़ीज अंसारी, वरुण दिक्षित, राजा साहब, गुफरान खान, नाजिम फारुकी, अरुण सिंह, विवेक सिंह, इकबाल इदरीसी, नीरज वाल्मीकि, लालू वाल्मीकि, श्वेतांक कनौजिया, शिशित अवस्थी, देवेंद्र मिश्रा एडवोकेट, सुदर्शन पासी, आरिफ खान, रफत खान, रफी अंसारी, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज, टिंकू सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व सभासद मुरारीलाल भास्कर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें