शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जहां रक्तदान किया, तो वहीं मलिन बस्तियों और जरूरतमंदों को फल वितरण किया। इसके साथ ही मंदिरों में हवन-पूजन व गुरुद्वारा में पाठ कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए कामना की गई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत के अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने खुद रक्तदान करके सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव, शाश्वत श्रीवास्तव, कार्तिक गुप्ता, अर्जुन सिंह, मोहित सिंह, अश्वनी भागेला, देवाशीश पांडे, विनायक सिंह, राहुल कुमार, बृजेश कुमार, अमन रावत आदि ने रक्तदान किया।
सिंधौली में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से मलिन बस्ती व जरूरतमंदों को फल वितरण किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वेदप्रकाश मौर्य ने फल बांटे। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कश्यप, जिला महामंत्री महेंद्र पाल जी, अवनीश शर्मा, अजय राजपूत, प्रेमशंकर पटेल, अक्षय यादव, लाल सहाय, डॉ. सर्वेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
सांसद अरुण कुमार सागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को फल वितरण किया। टाउनहाल में विश्वनाथ मंदिर के बाहर बैठे जरूरतमंदों को फल वितरण कर उनसे प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करने का अनुरोध किया।
उधर, गुरुद्वारा सिंह सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पाठ रखा गया। अल्पसंख्यक समाज के लोगों द्वारा शबद-कीर्तन सुना और लंगर ग्रहण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, जिला महामंत्री अनिल सिंह कमांडो, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री कुलदीप सिंह, जिला मंत्री बलजिंदर सिंह, कार्यालय प्रभारी गुरजंट सिंह, राजू बग्गा आदि मौजूद रहे।