फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : 165 सैंपल की जांच, सभी नकारात्मक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोरखपुर में बर्ड फ्लू से बाघ की मौत के बाद शासन सतर्क है। जिले में अब तक अलग-अलग पोल्ट्री फार्म से 165 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। अब तक सभी रिपोर्ट नकारात्मक हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र गंगवार ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद जिले में पांच टीमों को पोल्ट्री फार्मों में सैंपल लेने के लिए लगाया गया है। अब तक विभिन्न पोल्ट्री से 165 सैंपल लेकर लखनऊ लैब में भेजे जा चुके हैं। सकारात्मक होने पर ही रिपोर्ट आती है। अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
पोल्ट्री फार्म संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे साफ-सफाई रखें। अगर चूजों में कोई दिक्कत लगती है तो तुरंत संपर्क करें। इसके लिए टीमों को भी सक्रिय किया गया है। उनसे रोजाना शाम को रिपोर्ट ली जाती है। शासन की ओर से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। लगातार टीमें निगरानी कर रहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें