फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने बाइक रैली निकाल मुख्यमंत्री की सभा में आने का किया आह्वान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा को लेकर बाइक रैली निकालते भाजपा कार - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। साथ ही प्रचार-प्रसार भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली शहीद पार्क से शुरू होकर घंटाघर, चौक एवं शहर के मुख्य मार्ग होते हुए खिरनीबाग रामलीला मैदान सभा स्थल पर समाप्त हुई। संकेत श्रीवास्तव में बाइक रैली में शामिल होने वाले युवाओं का धन्यवाद दिया।
साथ ही नौ नवंबर को होने वाली जनसभा को भव्य बनाने का आवाहन किया। बाइक रैली में भाजपा जिलामंत्री अभिषेक यादव, युवा मोर्चा के महामंत्री अर्जुन सिंह, अमन रावत, उपाध्यक्ष दिव्यांश गुप्ता, रोबिन तिवारी, ऋषभ सक्सेना, आयुष शंखधार, देवाशीष पांडे, अभिनय, हर्ष बाजपेई, सुभाष सक्सेना, हर्षित सोलंकी, राधे मोहन प्रसाद, सचिन सैनी, हर्षम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें